विकास और पुनर्वास साथ-साथ: शाह

सिंगरौली । बैढ़न में प्रस्तावित जनपद पंचायत भवन के निर्माण को लेकर आज शुक्रवार को सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने भूमि पर किए गए अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर निवास कर रहे लोगों को हटाने की प्रक्रिया मानवीय दृष्टिकोण के साथ पूरी की जाए तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उचित एवं वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ प्रभावित परिवारों के हितों की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत भवन निर्माण की प्रगति, आवश्यक व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिल पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, एसडीएम सुरेश जादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Next Post

मुख्य अभियंता ने किया बनगांव वितरण केंद्र का निरीक्षण

Fri Jun 12 , 2026
दमोह। जून 2026 को मुख्य अभियंता सागर द्वारा बनगांव वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दमोह अमित कुमार चौहान, कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हाड़े व सहायक अभियंता हटा राजेश सहाय भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने राजस्व संग्रहण, लाइन के रखरखाव तथा पंप सप्लाई […]

You May Like