मारते थे ताने, बीमारी में नहीं करवाया इलाज, चली गई नवविवाहिता की जान

ससुराल पक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर
जबलपुर:गरदा उमरिया निवासी नवविवाहिता को ससुराल पक्ष प्रताडि़त करने के साथ ताने मारता था। शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। बीमार पडऩे पर इलाज नहीं करवाता था। मायके पक्ष ने बीमार पडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया तो महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति  सास, ससुर देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुनील कुमार नेमा ने बताया कि   13 जनवरी को पवन चौधरी 42 वर्ष निवासी कालादेही ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी चांदनी चौधरी की शादी वर्ष 2023 में विकास चौधरी से हुयी थी विकास चौधरी पनागर में रहता है उसकी बेटी चांदनी को मेडिकल अस्पताल में बेटी हुयी थी जिसके बाद ससुराल वाले बेटी को ले गये, बेटी चांदनी ने फोन कर बताया था कि ससुराल से ले जाओ तबियत ठीक नही है तो वह बेटी को कालादेही लेकर आया तबियत ज्यादा खराब होने से रात में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

सुबह लगभग 9-15 बजे बेटी चांदनी चौधरी 22 वर्ष की मौत हो गयी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। दौरान मर्ग जांच मृतिका श्रीमती चांदनी चौधरी 22 वर्ष निवासी गरदा उमरिया के मायके पक्ष के कथन लिये गये जिसमे चांदनी को पति विकास चौधरी, सास कलाबती, ससुर लक्ष्मन एवं देवर साहिल चैाधरी सभी निवासी गरदा उमरिया थाना पनागर द्वारा मायके में बात नहीं करने देना डिलेवरी होने के बाद ठीक से इलाज न करवाना, तबियत खराब होने पर भी घर के काम करवाना एवं ताने मारते हुये शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर परेशान करना पाये जाने पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

रेतनाका के आगे नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश

Mon Feb 3 , 2025
नर्मदा प्रकट्योत्सव पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था   जबलपुर: नर्मदा प्राकट्योत्सव पर 4 फरवरी को गौरीघाट में बड़ी संख्या में मां नर्मदा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में दुपहिया, चार पहिया वाहनों के आवागमन, पार्किंग, भंडारा एवं अस्थाई फूल माला […]

You May Like