समय मत गंवाओ सिंहस्थ के मद्देनजर एक-एक मिनट कीमती : संजय शुक्ला

उज्जैन: हम सबको सिंहस्थ के लिए जुटना होगा, महाकुंभ की तैयारी के लिए एक-एक मिनट कीमती है। सभी योजनाओं के लिए हमें विशेष प्रयास करना होंगे। यह बात उज्जैन आए अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने अधिकारियों से चर्चा में कहीं।अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला शनिवार को सिहस्थ 2028 के प्रचलित और प्रारंभ होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक लेने के लिए उज्जैन पहुंचे।

उज्जैन कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में आयोजित बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर जयती सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कत्र्तव्य अधिकारी राम तिवारी, ईएनसी, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग सिंगोरिया, निगम आयुक्त आशीष पाठक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि सिहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों के लिए विशेष प्रयास करने लिए एक एक मिनिट कीमती है।

सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में गति से काम किया जाना है समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये की कार्यों को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। सिंहस्थ के निर्माण कार्यों की दिन- प्रति दिन की प्रगति रिपोर्ट भी रखी जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों के लिए टाइम लाइन सुनिश्चित करे। आगामी बैठक में जो भी बिंदु रखे जाएंगे उनमें सभी प्रकार का विवरण विस्तृत रूप से रखा जाए इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उस अधिकारी के नाम भी लिखें, कार्य पूर्ण होने की दिनांक का उल्लेख किया जाए।

Next Post

मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में भाव कमी

Sun Mar 2 , 2025
इंदौर, 02 मार्च (वार्ता)। सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव तेजी लिए रहे। सप्ताहांत मूंगफली तेल 10 रुपए एवं सोयाबीन रिफाइंड 10 रुपए प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली सुस्त बताई गई। इस दौरान नई सरसों की आवक हुई जो मुहूर्त में 5511 रुपए प्रति क्विंटल […]

You May Like