पचुका ने मुख्य कोच जैमे लोजानो को हटाया

मेक्सिको सिटी, 11 नवंबर (वार्ता) मेक्सिको के शीर्ष क्लब पचुका ने टीम के मैनेजर और मुख्य कोच जैमे लोजानो को पद से हटा दिया है।

मेक्सिको के फुटबॉल पचुका ने सोमवार को यह घोषणा लीगा एमएक्स रेगुलर सीजन के आखिरी मैचडे पर सैंटोस लगुना से 1-0 से हारने के बाद की।

इस हार के साथ पचुका तालिका में नौवें स्थान पर आ गया, जिससे हिडाल्गो-बेस्ड क्लब को सडन-डेथ प्ले-इन राउंड में खेलना पड़ा।

पचुका की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, “खुली बातचीत और आपसी सहमति के बाद, जैमे लोजानो और हमारे संस्थान ने हटाने का फैसला किया है।”

पचुका 19 नवंबर को पुमास यूएनएएम की मेजबानी करेगा, जिसमें जीतने वाली टीम को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए क्लब तिजुआना और जुआरेज के बीच दूसरे प्ले-इन मुकाबले में हारने वाली टीम से भिड़ना होगा।

 

Next Post

फेलिक्स को हराकर जैनिक सिनर ने शानदार जीत के साथ एटीपी फाइनल्स मे शुरुआत की

Tue Nov 11 , 2025
ट्यूरिन (इटली), 11 नवंबर (वार्ता) विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स में अपने खितबा के बचाव की शुरुआत ओलंपिक मिश्रित युगल के कांस्य पदक विजेता फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे पर जीत के साथ की। इटली के दिग्गज सिनर ने सोमवार को इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेले गये […]

You May Like