जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड सदस्यों द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर सेवा कार्य लगातार किया जा रहा है रेलवे स्टेशन के सभी 6 प्लेटफार्मों पर यूपी-बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र एवं अन्य जगहों की ओर से आने वाली ट्रेनों में स्काउट-गाइड्स के सदस्य पूरे प्लेटफार्म पर ठंडे पानी से भरे बर्तनों की ट्रालियां लेकर कोचों तक पहुंच रहे हैं.
यात्री भी इनके सेवा कार्य से अभिभूत नजर आते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं उल्लेखनीय है कि यात्रीगण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कोचों से बाहर नहीं निकल पाते, वहां पर स्काउट गाइड पानी पहुंचा रहे हैं पानी पिलाने का कार्य ज्यादातर जनरल डिब्बों में किया जा रहा है इस सेवा कार्य का कुशल नेतृत्व अपर मंडल रेल प्रबंधक, मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण, जिला सचिव स्काउट द्वारा किया जा रहा है।
