व्यापार सखी की मदद से कैट महिलाओं को बना रहा उद्यमी: सांसद खंडेलवाल

ग्वालियर। वर्तमान समय सोशल मीडिया का युग है, दुनिया की हर चीज इस पर उपलब्ध है। सोशल मीडिया की सही जानकारी हो तो हम इसका उपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। व्यापार को सोशल मीडिया से कैसे बढ़ाया जाए इस विषय को लेकर केशर मॉल में कैट द्वारा मेटा के साथ मिल कर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मेटा कंपनी के पदाधिकारियों ने मौजूद महिलाओं को सोशल मीडिया में वाट्सअप, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक की बारीकियां के बारे में बताया। सेमिनार में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद भारत सिंह कुशवाह, राष्टीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन मौजूद रहे।

सेमिनार में राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कैट ने पिछले 5 सालों में सैकड़ों महिलाओं को उद्यमी बनाया है। लेकिन आज भी समाज की सोच है कि महिलाएं व्यापार नहीं कर सकती हैं। जबकि महिलाओं से बढिय़ा मैनेजमेंट करने वाला और कोई नहीं है। व्यापार सखी कार्यक्रम के माध्यम से कैट महिलाओं को बता रहा है कि वो अपना व्यापार किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ा सकती है।

वहीं सांसद भरत सिंह कुशवाह ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहाकि कैट के द्वारा वोकल फॉर लोकल को लेकर कैट महिला महिला विंग द्वारा हॉकर जोन में कार्य किया जाना है, उसमें हम हर प्रकार से सहयोग करेंगे। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिए जाने से ग्वालियर में लघु उद्योगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। साथ ही हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस फोकल फॉर लोकल में कैट द्वारा आयोजित व्यापार सखी के माध्यम से सोशल मीडिया का भी सहयोग मिलेगा जिससे ग्वालियर में व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा।

मेटा कंपनी के शाबीर ने महिलाओं को वाट्सअप बिजनेस ऐप, इंस्ट्राग्राम फेसबुक के जरिए बिजनेस को आगे बढ़ाने के टिप्स दिए।

राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्टीय महामंत्री भूपेंद्र जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कैट कोर टीम की डायरेक्टरी का विमोचन किया।

Next Post

मोदी सरकार ने 11 वषों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतर कार्य किए: सांसद भारत सिंह

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतर कार्य किया है। 11 वर्षो में जहां देश ने प्रगति और विकास किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने दिन रात परिश्रम करके देश को उंचाईयों पर पहुंखया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी […]

You May Like