जबलपुर : गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मदनमहल निवासी पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस अब तक सुराग नहीं सुराग जुट पाई है जिससे आक्रोशित पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।विदित हो कि पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू निवासी गुप्तेश्वर रोड, मदनमहल को गत दिवस एक मोबाइल नंबर से लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे थे मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में की गई थी।
पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज तो कर ली लेकिन धमकाने वाला अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है जिसको लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। जिन्हें शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया । पूर्व मंत्री बब्बू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी पत्र लिखकर घटना से अवगत करवाया और सुरक्षा और अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न करने से नाराज बब्बू ने एस पी कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा और कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सदर गुरुद्वारे के प्रधान प्रभजोत सिंह ने कहा कि उचित कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा।
