बिजली विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़े दो चोर, 80 किलो तार बरामद

जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुनपुर नहर के पास 11 केव्ही लाइन के कंडक्टर तार चोरी कर रहे दो युवकों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपियों के पास से 80 किलो का कटा हुआ तार बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले किया गया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग माढोताल डिवीजन के डीसी चरगवां मुख्यालय विजौरी में पदस्थ कर्मचारी जितेंद्र कुमार डहरिया अपने सहकर्मी देवी सिंह पटेल, लोचन पटेल और रोहित पटेल के साथ फील्ड ड्यूटी पर थे। नुनपुर के पास उन्होंने देखा कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में 11 केवहीं लाइन के कंडक्टर तारों का बंडल बना रहे थे।

संदेह होने पर जब विभाग की टीम ने घेराबंदी की, तो पता चला कि आरोपियों ने छपरा और नुनपुर के बीच लगे खंभों से बिजली की बंद लाइन का करीब 80 किलो कंडक्टर तार काटकर इक_ा कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों सोहित वर्मन (23) और आदित्य वर्मन (19) दोनों निवासी मुहावर मोहल्ला, गढ़ा जबलपुर को बिजली विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चरगवां थाना पुलिस के हवाले किया गया । जितेंद्र डहरिया की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

अल्काराज और सिनर की वर्ल्ड नंबर 1 की लड़ाई में अहम है मियामी

Wed Mar 18 , 2026
मियामी, 18 मार्च (वार्ता) बीएनपी परीबा ओपन में जानिक सिनर के खिताब जीतने के कारनामों ने उन्हें एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्काराज की बढ़त कम करने में मदद की। अपनी छठी एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतकर, सिनर ने 1,000 अंक हासिल किए और इंडियन वेल्स से पहले अल्काराज की 2,800 […]

You May Like