धंधे में हुआ नुकसान तो कर दी किसान की हत्या

सीहोर। ग्राम मुस्कुरा में किसान सीताराम वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 120 वर्षीय आरोपी राजकुमार नाथ को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गाय-भैंस के खरीद-बिक्री के कारोबार में हुए नुकसान को हत्या की वजह बताया गया है.

पुलिस के अनुसार, ग्राम मुस्कुरा निवासी सीताराम वर्मा पिता हजारीलाल 6 अक्टूबर की रात अपने खेत पर बने मकान की दालान में गंभीर घायल अवस्था में मिले थे. उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से भोपाल रेफर किया गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घायल अवस्था में सीताराम वर्मा ने अपने परिचितों को बताया था कि शाम के समय उनके मोबाइल पर तीन बार फोन आया था. फोन करने वाला व्यक्ति उनसे उनकी लोकेशन पूछ रहा था. मृतक के कथन के अनुसार, इसी व्यक्ति ने दराते से उन पर हमला किया था. मंडी थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी राजकुमार पिता देवसिंह नाथ, निवासी गुड़भेला नापली को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी के परिवार गाय-भैंस की खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे. आरोपी और उसके परिजनों को भैंस बेचनी थी, लेकिन मृतक ने उन्हें गाय बेच दी थी. इसी बात पर आरोपी ने सीताराम वर्मा पर हंसिये से हमला कर दिया था.

 

 

Next Post

चीनी मांझे में फंसे पक्षियों का रेस्क्यू कर हाईकोर्ट बार व वन विभाग ने बचाई जान

Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर:पितृपक्ष में दिवंगत आत्मीयजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सेवा और करुणा के अनूठे प्रयास से साकार किया। हाई कोर्ट परिसर में ऊंचे पेड़ पर चीनी मांझे में फंसे पक्षियों को वन विभाग की मदद से सुरक्षित निकालकर […]

You May Like