बीसीसीआई ने विश्व विजेता भारतीय अंडर-19 टीम को दिये 7.5 करोड़ रूपये

मुंबई, 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-19 विश्वकप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए साढ़े सात करोड़ रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने छठी बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और जूनियर क्रिकेट कमेटी के लिए साढ़े सात करोड़ रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर देवजीत सैकिया ने कहा, “भारत के इंग्लैंड को हराकर आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पूरा देश खुश है… हमने विश्व कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।” उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हरारे में खेले गये अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब जीता था।

Next Post

आरिफ खान ने तिरंगा उठाकर शीतकालीन ओलंपिक्स में भारतीय दल की अगुवाई की

Sat Feb 7 , 2026
मिलान कोर्टिना (इटली), 07 फरवरी (वार्ता) आरिफ मोहम्मद खान ने लिविग्नो स्नो पार्क में आयोजित मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में तिरंगा उठाये हुए भारतीय दल की अगुवाई की। शुक्रवार को मिलानो कोर्टिना 2026 का उद्घाटन समारोह मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में, कोर्टिना, लिविग्नो और प्रेडाजो […]

You May Like