
अनूपपुर, कोतवाली पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक महिला का गुम हुआ कीमती पर्स बरामद कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया गया। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और 800 रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को पटोरा टोला, सब्जी मंडी के पास निवासी पूजा सारीवान पति पीताम्बर सारीवान ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि सब्जी मंडी से ऑफिस जाते समय रास्ते में उनका पर्स गुम हो गया है। पर्स में कीमती आभूषण और नगदी होने के कारण पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी शुरू की।
पूछताछ में बलराज सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को सब्जी खरीदकर वापस लौटते समय उसे पर्स मिला था। पर्स के मालिक की जानकारी नहीं होने तथा आवश्यक कार्य से बाहर चले जाने के कारण वह उसे तत्काल वापस नहीं कर सका। पुलिस ने पर्स बरामद कर महिला को सौंप दिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सोने की मनचली, कान की बालियां, पायल का घुंघरू, नाक की लौंग, बच्चों के हाथ का चांदी का चूड़ा, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित 800 रुपये नकद सुरक्षित मिले।
