शिवपुरी में कुएं से मिले मां-बेटे के शव, इलाके में फैली सनसनी

शिवपुरी। जिले के करैरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पुलिस लाइन के पास स्थित पीपल वाले कुएं में महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा और बेटे भोलू के रूप में हुई है। कुएं से शव निकालते समय देखा गया कि महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से अपने शरीर से बांध रखा था। दोनों मां-बेटे रात से ही लापता थे।
जब कुएं के पास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा। कुएं में शव तैरते देख तुरंत करैरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही थाना प्रभारी विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Next Post

बगली नगर से जुड़े विद्वान राज पुरोहित पंडित रघुनंदन त्रिवेदी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Thu Oct 1 , 2026
बागली: बागली नगर से जुड़े वरिष्ठ विद्वान ब्राह्मण चंद्रशेखर जी त्रिवेदी के पुत्र पंडित रघुनंदन त्रिवेदी का 85 वर्ष की उम्र में गड़ी चौक स्थित पैतृक निवास पर अल्प बीमारी के चलते बुधवार शाम को निधन हो गया गौर तलब है कि दिवंगत रघुनंदन त्रिवेदी के बड़े भाई पंडित शंकर […]

You May Like