शिवपुरी के कुंअरपुर में तालाब की पार टूटी, गांव में घुसा पानी, अनाज और सामान बहा

शिवपुरी। ग्राम पंचायत कुंअरपुर में तालाब की पार फूट जाने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अचानक गांव में पानी घुस आया, जिससे कई घरों में रखा अनाज और अन्य सामान पानी में बह गया। एक ग्रामीण की बाइक भी पानी के तेज बहाव में बह गई।

गांव के रहने वाले गोपाल गोस्वामी ने बताया कि अचानक घरों में पानी घुस आया। ग्रामीण जब बाहर निकले तो चारों ओर पानी ही पानी था। जब लोग तालाब की ओर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तालाब की पार टूट चुकी है और वहीं से पानी गांव में घुसा है। मामले की जांच और नुकसान की भरपाई की मांग घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है और मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है। गांव में पानी भरने से घरों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है।

Next Post

ओंकारजी महाराज एवं श्री ममलेश्वरजी नगर भ्रमण के लिए निकले 

Mon Jul 14 , 2025
ओंकारेश्वर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान की सजी हुई पालकी में सवार होकर ढोल के साथ निकले । दक्षिण तट पर ममलेश्वर भगवान की पालकी भी निकली । भगवान धूमधाम से कोटितीर्थ घाट पर पहुंचे । घाट पर विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के द्वारा पूजा अर्चना […]

You May Like