भोपाल में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड, कालीबाड़ी मार्ग पर तैयारियां तेज; 50 हजार दर्शकों के लिए होंगे इंतजाम

भोपाल। राजधानी भोपाल में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएचईएल क्षेत्र के जंबूरी मैदान से भेल दशहरा मैदान तक कालीबाड़ी मार्ग के करीब साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से में मुख्य परेड आयोजित की जाएगी। परेड के लिए मार्ग पर डिवाइडर और बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। चौराहों पर लगी मूर्तियों और गमलों को भी हटाया गया है, ताकि 60 टन तक के टैंक और भारी सैन्य वाहन आसानी से गुजर सकें। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं, वहीं एडीएम महेंद्र कौचे के मुताबिक, सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और काम पूरा करने की समय-सीमा भी तय कर दी गई है। नगर निगम को सफाई, दर्शकों के बैठने और अन्य नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पीडब्ल्यूडी को कालीबाड़ी मार्ग से जुड़े निर्माण और सुधार कार्य सौंपे गए हैं।

आयोजन में करीब 45 से 50 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इनके लिए बैठने, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। बाहर से आने वाले करीब 4500 सैनिकों के ठहरने के लिए जंबूरी मैदान में 700 और हेमा स्कूल रोड पर 300 टेंट लगाने की योजना है। आर्मी डे परेड के साथ अपर लेक में एयर शो और इंटीग्रेटेड कॉम्बेट डेमो आयोजित किया जाएगा, जबकि टीटी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति कार्यक्रम होगा। इसमें सांची, खजुराहो, भीमबेटका, ओरछा और सिंहस्थ के जरिए मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान दिखाई जाएगी। दिसंबर से परेड की रिहर्सल शुरू होगी। जनवरी में 10, 12 और 13 तारीख को फाइनल रिहर्सल प्रस्तावित है। रिहर्सल के दौरान कालीबाड़ी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात बदलाव और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Next Post

अधिवक्ता पर पांच राउंड फायरिंग

Sat Nov 14 , 2026
ग्वालियर। नई सड़क क्षेत्र में अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। […]

You May Like