90 लाख रूपये का चोरी का सामान जब्त, जुलाई में जीआरपी ने की बड़ी कार्रवाईयां

भोपाल। जीआरपी इकाई भोपाल के थानों में जुलाई महीने में लगभग 90 लाख रूपये के चोरी का सामान जब्त किया गया है. इसके साथ ही 97 मोबाईल फोन जब्त कर इनामी बदमाश के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

जीआरपी ने मोबाईल चोरी के प्रकरणों को क्षेत्रवार चिन्हित कर थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये. मानीटरिंग के परिणामस्वरूप इसी महीने में लगभग 97 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता पाई गई है. प्रतिमाह जीआरपी थानों में अपराध की दृष्टि से 10 सर्वाधिक प्रभावित ट्रेनों की मानीटरिंग कर चैकिंग कराई जाने के निर्देश दिये गये. ऑपरेशन हमदर्द अभियान के दौरान नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंपा गया.

जानकारी के मुताबिक स्थायी वारंट मामले में जुलाई महीने में विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी भोपाल ने करीबन एक दर्जन से अधिक स्थायी वारंट वाले 11 साल पुराने केसो के लगभग 54 हजार रू के ईनामी सांसी गैंग के बदमाश सत्यभान सांसी को गिरफ्तार किया. जीआरपी भोपाल की टीम ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए. साथ ही एक माह की दूधमुही बच्ची को स्टेशन परिसर में छोड़ने वाले माता-पिता की पुणे में तलाश की.

इसके साथ ही जीआरपी थाना मुरैना ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर 75 हजार रू का सामान जब्त किया. थाना जीआरपी बीना ने 8 माह की अपहृता बच्ची की तलाश पूरी की. जीआरपी इटारसी ने 44 लाख रुपए के जेवरात जब्त किए. थाना जीआरपी आमला ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह पुलिस का पर्दाफाश कर 3,59,591/- रु. का सामान बरामद किया. जीआरपी इटारसी ने यात्री का ट्रेन में छूटा कीमती 75 हजार रूपये का सामान से भरा बैग सुरक्षित ढूंढकर वापस किया.

Next Post

पत्थर उठाने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 3 , 2026
शाहगढ़। शाहगढ थाना क्षेत्र के ग्राम निबाही में सरकारी जमीन से पत्थर उठाने को लेकर विवाद मे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया है। घायल हरिसिंह यादव का आरोप है कि राना राजा, शिवाजी राजा और गिन्नी राजा सिंचाई विभाग की पिचन के पत्थर चोरी से उठा रहे थे, […]

You May Like