पत्थर उठाने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहगढ़। शाहगढ थाना क्षेत्र के ग्राम निबाही में सरकारी जमीन से पत्थर उठाने को लेकर विवाद मे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया है।

घायल हरिसिंह यादव का आरोप है कि राना राजा, शिवाजी राजा और गिन्नी राजा सिंचाई विभाग की पिचन के पत्थर चोरी से उठा रहे थे, हरिसिंह यादव ने मना किया और कहा सरकार की चीजें क्यों मिटा रहे हो तो तीनों आपस में भिड़ गए।विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर हरिसिंह यादव पर कुल्हाड़ी से 3-4 बार हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की फिराक में थे। हमले में हरिसिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गएघटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे ले लिया है ।

Next Post

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित: सीएम डॉ यादव 

Mon Aug 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, […]

You May Like