पाकिस्तान में आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए

इस्लामाबाद (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक चेक पोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार कल सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब अज्ञात आतंकवादियों ने छोटे और भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए बन्नू जिले में पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी की।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद गोलीबारी दो घंटे तक जारी रही।

घायल व्यक्ति और मृतक के शवों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Next Post

अंकित कुमार का शतक से हरियाण ने बनाये 263 रन

Mon Feb 10 , 2025
कोलकाता (वार्ता) कप्तान अंकित कुमार (136) रनों की शतकीय पारी के दम पर हरियाणा ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई के लिए पांच विकेट पर 263 रन बना लिये है। वह अभी भी मुंबई के पहली पारी के स्कोर से 52 रन पीछे […]

You May Like