गोवर्धन पर्वत पर शिवभक्तों का पौधारोपण 

दमोह। प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल गोवर्धन पर्वत के पास, सरोवर और सड़क किनारे शिवभक्तों के आव्हान व प्रयास से पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। श्रावण मास से प्रारंभ हुआ यह अभियान धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संगम बन गया है। शिवभक्त शंकर गौतम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां पौधारोपण किया जा रहा है, जिसमें जिले के अनेक धर्मप्रेमी शामिल हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी कदम का पौधा लगाकर संदेश दिया कि जैसे बांदकपुर धाम में भव्य कॉरिडोर निर्माण के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है, वैसे ही गोवर्धन पर्वत सहित अन्य स्थलों के विकास कार्य भी निरंतर जारी रहेंगे। कलेक्टर सुधीर कोचर ने भी कदम का पौधा लगाकर सभी से एक-एक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

बीजेपी नेता व समाजसेवी सतीश तिवारी ने पेड़ लगाकर बांदकपुर धाम के विकास व सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया। धर्मप्रेमी कृष्णा यादव ने नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक रामकृपाल पाठक, जिपं सदस्य चटन पटेल, कृष्णा पटेल, अरविंद पाठक, ऋषि सिंह परिहार, गुड्डा रैकवार, गणपत अहिरवाल, रविन्द्र रैकवार, निशांत यादव, नरेंद्र पाठक, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा व सचिव हरिशंकर पटेल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

रिश्तेदारी में आए युवक की गोली मारकर हत्या

Sun Aug 10 , 2025
दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम बालाकोट जंगल में तत्कालीन वजह से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनी खेज घटनाक्रम सामने आए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, प्र.आ.आलोक, प्रेमदास,आ.देवेंद्र, […]

You May Like