विदिशा। कलेक्ट्रेट परिसर में चाय बेचने वाले गरीब राजेन्द्र राय ने खाद्य विभाग पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मई माह में कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अतिथियों और अफसरों के लिए चाय-कॉफी की व्यवस्था की थी।
राजेन्द्र के अनुसार, 12 मई 2025 को हुए इस कार्यक्रम में 1032 कप चाय, 1000 कप चाय और 200 कप कॉफी सप्लाई की गई थी, जिसकी कुल राशि 22 हजार 320 रुपए बनती है। लेकिन अब तक विभाग ने केवल 7 हजार रुपए का ही भुगतान किया है, जबकि 15 हजार 320 रुपए अब भी बकाया हैं।
राजेन्द्र ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजेन्द्र ने अब कलेक्टर से न्याय की मांग करने की बात कही है।
