पंचायतें ग्रामीण विकास की हैं सबसे महत्वपूर्ण इकाई: डॉ.राजेश

सीधी। ग्रामीण विकास को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मझौली में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित की गई। चंद्रोदय पैलेस मझौली में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम एवं जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष सुनैना सिंह की उपस्थिति में पंचायतों के विकास और वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों के साथ सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, पंचायत स्तर पर इसकी भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। शासन की योजनाओं की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उनका लाभ कितनी प्रभावी ढंग से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे वीबी जी राम जी योजना को केवल योजना के रूप में न देखते हुए इसे ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों एवं स्रि5यान्वयन से संबंधित जानकारी साझा की गई। पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत मझौली सुरभि श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। त्रिस्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधि, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सम्मेलन एवं कार्यशाला ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

पंचायतें विकास की आधारभूत इकाई: टेकाम

विधायक धौंहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि गांवों की आवश्यकताओं को सबसे बेहतर तरीके से पंचायत प्रतिनिधि समझते हैं। इसलिए ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे पात्र हितग्राहियों को योजना से जोडऩे के साथ विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दें।

Next Post

भुजरिया पर्व पर किन्नर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue Sep 1 , 2026
मंदसौर। भुजरिया पर्व के अवसर पर मंदसौर शहर में किन्नर समाज द्वारा परंपरागत रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रंग-बिरंगी वेशभूषा, पारंपरिक श्रृंगार और धार्मिक आस्था से सराबोर इस शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के दौरान किन्नर समाज की सदस्याएं आकर्षक परिधानों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं […]

You May Like

मनोरंजन