कैंची से युवक पर किया जानलेवा वार

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत लकड़गंज तिराहा के पास बदमाश ने एक युवक पर कैंची से जानलेवा वार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि फरदीन उर्फ बग्गा अहमद 21 वर्ष निवासी लकड़गंज इमामबाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूटाताल से घमापुर जा रहा था तभी लकड़गंज तिराहा के पास शिवा ठाकुर ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर हाथ मुक्कोें से मारपीट कर कंधा एवं पीठ में चोट पहॅुचा दी तथा लोहे की कैची से हमलाकर कलाई एवं पीठ में चोटें पहॅुचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

हरपालपुर नप में गड़बड़ियों के आरोप, कर्मचारियों की लापरवाही से बिगड़ी व्यवस्था

Mon Nov 3 , 2025
हरपालपुर। नगर परिषद हरपालपुर पर वित्तीय अनियमितता और कर्मचारियों की लापरवाही के आरोप लगे हैं। पूर्व पार्षद मातादीन अहिरवार और राजेंद्र जंगरिया ने कहा कि परिषद में वर्षों से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी ड्यूटी के समय […]

You May Like