हरपालपुर नप में गड़बड़ियों के आरोप, कर्मचारियों की लापरवाही से बिगड़ी व्यवस्था

हरपालपुर। नगर परिषद हरपालपुर पर वित्तीय अनियमितता और कर्मचारियों की लापरवाही के आरोप लगे हैं। पूर्व पार्षद मातादीन अहिरवार और राजेंद्र जंगरिया ने कहा कि परिषद में वर्षों से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी ड्यूटी के समय अनुपस्थित रहते हैं, फिर भी नियमित वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों कौशल तिवारी, विनोद वर्मा और महेश राय ने बताया कि नगर परिषद को हर साल करोड़ों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन विकास के नाम पर शहर में कोई ठोस काम नजर नहीं आता। ठेकेदारों और सफाई कर्मियों का भुगतान अक्सर बजट की कमी बताकर रोक दिया जाता है।

पूर्व पार्षदों ने परिषद में की गई कुछ नियुक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पारदर्शिता की जांच जरूरी है। उधर, नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों और बजट से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए शीघ्र ही परिषद की बैठक बुलाई जा रही है।

Next Post

तेंदुआ की खबर ने मचाया हड़कंप, परीक्षण के बाद निकली जंगली बिल्ली

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट परिसर में तेंदुआ दिखने की खबर ने सोमवार को एयरपोर्ट एथॉरिटी के साथ वन विभाग के खेमे में हड़कंप मचा दिया। डुमना एयरपोर्ट के सीसी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ जैसे नजर आए जंगली जानवर की जब तक पुष्टि नहीं हो गई तब तक किसी ने भी […]

You May Like

मनोरंजन