
करनवास। शराब के नशे में घर लौट रहा व्यक्ति रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. करनवास थाना क्षेत्र के बरग्या गांव के बाहर पुलिया से नीचे गिरने के बाद वह वहां से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया. शुक्रवार सुबह पुलिया के नीचे उसका शव मिलने से गांव में हडक़ंप मच गया. मृतक की पहचान बरग्या निवासी अमृत पुत्र भागचंद वर्मा के रूप में हुई है.
गुरुवार रात वह घर लौट रहा था. इसी दौरान वह पुलिया से नीचे गिर गया. पुलिया के नीचे से गुजर रहे बिजली के तार में कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना पर करनवास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया.
