इजरायल, हमास छह बंधकों को करेंगे रिहा

दोहा, 27 जनवरी (वार्ता) इजरायल और हमास ने इस सप्ताह छह इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा के विस्थापित निवासियों को दक्षिण से उत्तरी इलाकों में लौटने की अनुमति देने पर सहमति जतायी है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मध्यस्थों की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत, दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। जिसमें कहा गया कि इजरायली बंधक अर्बेल यहूदा और दो अन्य बंधकों को शुक्रवार से पहले रिहा किया जाएगा। इसके अलावा, तीन और बंधक शनिवार को हमास की ओर से रिहा किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “इसके बदले में, इजरायली अधिकारियों ने सोमवार सुबह से गाजा पट्टी के विस्थापित नागरिकों को दक्षिण से उत्तरी इलाकों में लौटने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इजरायल समझौते के पहले चरण के दौरान हर रविवार को सात अक्टूबर 2023 से अब तक गिरफ्तार 400 व्यक्तियों की सूची प्रदान करेगा।”

 

Next Post

अफगानिस्तान में विस्फोट से एक बच्चे की मौत, पांच घायल

Mon Jan 27 , 2025
गरदेज, 27 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वी पकतिया प्रांत के जाजाई अरयूब जिले में रविवार को एक विस्फोटक उपकर से खेलने के दौरा अचानक हुए विस्फोट में एक बच्चा मारा गया और अन्य पांच घायल हो गये हैं। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मुनिब जद्रान ने सोमवार को बताया कि पिछले युद्धों […]

You May Like