नकबजनी के दो आरोपी पकड़े गए, 15 हजार का माल बरामद

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक दुकान में रेकी कर नकबजन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रूपये का मशरूका बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 अक्टूबर को फरियादी नवेद खान (33) निवासी मदर इंडिया कालोनी ने रिपोर्ट दर्जा कराई थी. नवेद ने पुलिस को बताय कि जब उस दिन देर रात को दुकान बंद करके गए थे. अगले दिन दुकान खोलने पर अंदर की खिड़की टूटी थी. वहां रखा सामान भी गायब था. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश की. आरोपी एजाज खान उर्फ लंगडा (25) उसी इलाके का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अखिल बच्चू ( 20) के साथ मिलकर चोरी की वारदात स्वीकार की.

Next Post

एलआईसी ने बाहरी दबाव में अडानी समूह की कंपनियों में निवेश की खबरों का किया खंडन

Sat Oct 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अक्टबूर (वार्ता) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शनिवार को अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी ने बाहरी दबाव में अडानी समूह की कंपनियों में निवेश का रोडमैप तैयार किया […]

You May Like