एलआईसी ने बाहरी दबाव में अडानी समूह की कंपनियों में निवेश की खबरों का किया खंडन

नयी दिल्ली, 25 अक्टबूर (वार्ता) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शनिवार को अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी ने बाहरी दबाव में अडानी समूह की कंपनियों में निवेश का रोडमैप तैयार किया है।

अखबार ने कहा था कि उसके पास एलआईसी और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि एलआईसी ने अडानी समूह में 3.9 अरब डॉलर के निवेश का पूरा रोडमैप तैयार किया है।

एलआईसी ने अपने बयान में कहा है कि ये आरोप ”झूठे, निराधार और सच्चाई से परे” हैं। जीवन बीमा कंपनी ने कभी इस तरह का कोई दस्तावेज तैयार नहीं किया है जिसमें अडानी समूह में निवेश का रोडमैप बनाया गया हो।

बयान में कहा गया है कि एलआईसी के निवेश के फैसले पूरी स्वायत्तता के साथ उसके निदेशकमंडल की मंजूरी से किये जाते हैं। वित्तीय सेवा विभाग या किसी अन्य इकाई की इसमें कोई भूमिका नहीं होती है।

एलआईसी ने कहा है कि इस खबर का उद्देश्य उसके निर्णय लेने की प्रक्रिया को अव्यवस्थित करना और उसकी छवि खराब करना प्रतीत होता है।

 

Next Post

भुल्लर इंटरनेशनल सीरीज फ़िलीपींस में एकल सातवें स्थान पर पहुंचे

Sat Oct 25 , 2025
मनीला, फ़िलीपींस, 25 अक्टूबर (वार्ता) सैम्पसन झेंग ने बिंगोप्लस द्वारा प्रस्तुत 20 लाख अमेरिकी डॉलर की इंटरनेशनल सीरीज फ़िलीपींस में घरेलू हीरो मिगुएल तबुएना और शानदार फॉर्म में चल रहे सरित सुवन्नारुत के साथ शनिवार को तीसरे दौर में शानदार 10 अंडर पार 62 का स्कोर बनाकर एक रोमांचक अंतिम […]

You May Like