विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

रीवा।अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुई गड़बड़ी सहित विभिन्न मांगो को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार की दोपहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय में कुलगुरू से मिलने के लिये जैसे ही छात्र आगे बढ़े तो उन्हे पुलिस ने रोक लिया. छात्रों को तितर-बितर करने के लिये वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, साथ ही एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया. उधर छात्रों का कहना है कि वह अपनी न्याय संगत मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार के पहले ही पुलिस ने रोक लिया और गिरफ्तार किया. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से कुलगुरू से मिलकर अपनी मांग हमे रखनी थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया और कुलगुरू से मिलने नही दिया गया. विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है, जिसमें भारी धांधली की गई है. इसी तरह अतिथि विद्वानों को नियम विरूद्ध तरीके से रखा गया है. संबल योजना सहित कई मांगो को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन था. एनएसयूआई का कहना है कि अगर हमारी बात नही सुनी गई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया जायेगा.

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्र विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे थे और कुलगुरू से मिलने के लिये जा रहे थे. जहा कानून व्यवस्था को देखते हुए खदेड़ा गया. साथ ही वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है. जिलाध्यक्ष सहित कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

छत्रसाल चौक पर 30 मिनट तक लगा रहा जाम, कोतवाली पुलिस ने खुलवाया रास्ता

Wed Oct 29 , 2025
छतरपुर। यातायात व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई, जब शहर के सबसे व्यस्त छत्रसाल चौक पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। शहर में यातायात विभाग द्वारा मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक बल तैनात किया गया है, लेकिन कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न रहने से जाम की स्थिति […]

You May Like