छत्रसाल चौक पर 30 मिनट तक लगा रहा जाम, कोतवाली पुलिस ने खुलवाया रास्ता

छतरपुर। यातायात व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई, जब शहर के सबसे व्यस्त छत्रसाल चौक पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। शहर में यातायात विभाग द्वारा मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक बल तैनात किया गया है, लेकिन कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न रहने से जाम की स्थिति अक्सर बन जाती है।

बीते दिन भी छत्रसाल चौक पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल बसों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित कर जाम खुलवाया।

स्थानीय नागरिकों ने यातायात विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि तैनात ट्रैफिक बल समय पर ड्यूटी पर रहे तो ऐसी स्थिति बार-बार न बने। वहीं, नागरिकों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि शहर के मुख्य चौराहों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

Next Post

आत्मरक्षा के लिए खरीदी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक, छीन ले गए बदमाश, 13 दिन पहले खरीदी थी

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर। जिले में लाइसेंसी बंदूक कंधे पर रख जा रहे एक युवक से नकाबपोश बदमाश छीनकर फरार हो गए. बदमाशों ने पहले युवक को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और फिर उसकी बंदूक छीनकर छू मंतर हो गए. मामले की सूचना के बाद पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट […]

You May Like