वार्ड 34 पार्षद के उप चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

सिंगरौली:नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा पार्षद रंजना सिंह पटेल की असमय मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था।

भाजपा अपनी सीट पर पुन: विजय प्राप्त करने के लिये पूर्णतया आश्वस्त है। पार्टी ने उप चुनाव के लिए आगामी कार्ययोजना तय की है तथा पूरी चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। बैठक में विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय अन्य मौजूद रहे।

Next Post

प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया विजन ने खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दिया बढ़ावा: डॉ.राजेश

Tue Dec 9 , 2025
सीधी: जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वूशु प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान पर युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा, अनुशासन और जुझारूपन साफ झलक रहा था।कार्यक्रम में मुख्य […]

You May Like