अगस्त में आधे से भी कम रह गया सोने-चांदी का आयात

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) देश का सोना आयात इस साल अगस्त में 543.93 करोड़ डॉलर रहा जो पिछले साल अगस्त के मुकाबले 56.67 प्रतिशत कम है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल 1,689.90 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया। यह पिछले साल की समान अवधि के 2,439.17 करोड़ डॉलर की तुलना में 30.72 फीसदी कम है।

उल्लेखनीय है कि सोने की ऊंची कीमत के कारण देश में सोने की मांग कम हो रही है। लोग भारी गहनों की तुलना में हल्के गहने खरीद रहे हैं। साथ ही कम कैरेट के सोने की मांग भी बढ़ी है।

अगस्त में चांदी का आयात भी कम हुआ है जबकि वित्त वर्ष के दौरान अगस्त तक कुल मांग बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में 45.17 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गयी। यह एक साल पहले की तुलना में 59.67 प्रतिशत कम है। वहीं, पहले पांच महीने में चांदी का आयात 26.11 फीसदी बढ़कर 191.26 करोड़ डॉलर हो गया।

Next Post

ज्ञापन: गरबा महोत्सव में मर्यादा का पालन हो अनिवार्य

Mon Sep 15 , 2025
  जबलपुर। शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदेय नवरात्र को परंपरागत एवं मर्यादित स्वरूप में संपन्न कराने की मांग को लेकर हिन्दू धर्म सेना जबलपुर महानगर की महिला इकाई एवं विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से यह मांग […]

You May Like