बाईक टकराई, अधेड़ की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

सारंगपुर। शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिडंत में बहादुर सिंह नायक उम्र 45 नामक अधेड़ की मौत हो गई. हादसे में बृजेश मालवीय (19) और 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से शाजापुर रेफर किया गया.

जानकारी के अनुसार, ग्राम नारायणगढ़ निवासी बहादुर सिंह नायक पिता मानसिंह बाईक से इलाज कराने आसरेटा जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे बृजेश मालवीय पिता राधेश्याम मालवीय और उनके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय बालिका की बाइक से उनकी टक्कर हो गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचाया, एक को मृत घोषित किया

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया. यहां डॉ. गर्गी मालवीय ने जांच और प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बहादुर सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बृजेश और बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से शाजापुर रेफर किया गया. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम किया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

गांगीवाड़ा पीएनबी बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा

Sat Nov 14 , 2026
छिंदवाड़ा. देहात थाना पुलिस ने गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दीपावली की रात हुए चोरी के प्रयास की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो अन्य शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में […]

You May Like