आर्मेनिया, अजरबैजान के बीच 37 साल पुरानी जंग खत्म करने पर बनी सहमति

वाशिंगटन, 09 अगस्त (वार्ता) आर्मेनिया और अजरबैजान ने 37 साल पुरानी जंग को खत्म करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। समझौता के तहत दोनों देशों ने विवादित इलाके के लिए एक ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने पर सहमति जतायी है, जिसे ट्रम्प रूट फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पेरिटी नाम दिया जाएगा। यह कॉरिडोर अजरबैजान को उसके नखचिवान एंक्लेव इलाके से जोड़ेगा, जो आर्मेनिया से होकर गुजरेगा।
दोनों देशों के नेताओं ने इस समझौता का श्रेयर श्री ट्रम्प और उनकी टीम को दिया और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने की मांग की। इस दौरान श्री ट्रम्प ने एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ बड़े संघर्ष में उलझे हुए थे।
गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू करायी थी। समझौते के बाद अगले हफ्ते से श्री ट्रम्प रूट पर रेल, तेल-गैस पाइपलाइन और फाइबर ऑप्टिक लाइन विकसित करने पर बातचीत शुरू होगी।

Next Post

प्रवासियों के जबरन निर्वासन की सूस्या से जूझ रहा अफगानिस्तान (आईओएम)

Sat Aug 9 , 2025
काबुल, 09 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने कहा है कि अफगानिस्तान पड़ोसी देशों से प्रवासियों के जबरन निर्वासन की सबसे बड़ी मुश्किलों से जूझ रहा है , जहाँ इसी वर्ष अब तक निर्वासित 15 लाख अफगानियों को वापस लाया गया है। अफ़ग़ान प्रवासियों को निर्वासित करने के पाकिस्तान […]

You May Like