बृहस्पति कुण्ड में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद

सतना: सतना जिले के बरौंधा और पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर मौजूद पर्यटक स्थल बृहस्पति कुण्ड में डूबे तीनों युवकों के शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला. झरने के तेज बहाव के बीच टीम ने लगभग 2 किमी तक के क्षेत्र में खोजबीन जारी रखी. जिसके चलते जहां पन्ना निवासी युवक का शव सोमवार को खोज लिया गया था, वहीं सतना निवासी दो युवकों के शव मंगलवार को पानी से बाहर निकाल लिए गए.

रविवार को पिकनिक मनाने के लिए 8 युवकों का समूह बृहस्पति कुण्ड पहुंचा था. उस दौरान एक ओर जहां झरना का बहाव भी चरम पर था वहीं बाघिन नदी में भी जल स्तर काफी बढ़ा हुआ था. लेकिन इसके बावजूद भी सभी युवक नहाने के लिए पानी में उतर गए. तेज बहाव में वे संभल नहीं सके और बहने लगे. जिसे देखते हुए आस पास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें बचाने की कोशिया की.

इस प्रयास के चलते 5 युवकों को तो बचा लिया गया. लेकिन 3 युवक लापता हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बरौंधा और बृजपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. वहीं सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन रविवार को शाम हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु नहीं हो पाया. सोमवार की सुबह से एसडीआरएएफ द्वारा शुरु किए गए अभियान के चलते कुछ घंटे बाद ही पानी में डूबे एक युवक का शव निकाल लिया गया. जिसकी पहचान जिंगदहा पन्ना निवासी अभिषेक ढीमर के तौर पर हुई. हलांकि इसके बाद भी एसडीआरएफ ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा. लेकिन पानी में बहे 2 युवकों का सुराग नहीं मिला.
सघन तलाशी अभियान
एसडीआरएएफ प्रभारी सत्यपाल जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन टीम ने लगभग 2 किमी तक के क्षेत्र में पानी के तेज बहाव के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया. जिसके चलते सुबह के 10 बजते-बजते पानी में बहे दो और युवकों के शव भी खोज निकाले गए. जिनकी पहचान सतना के भरहुत नगर निवासी 17 वर्षीय त्वरित चौधरी और 19 वर्षीय कृष्णा चौधरी के तौर पर हुई. शव बाहर निकाले जाने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के चलते तीनों मृतक युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

Next Post

शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पौधरोपण

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर: लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे पर पौधरोपण किया गया. अधिकारियों और कर्मचारियों ने जगह जगह पौधे रोपें. पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर में दो हजार पौधे लगाएं गए है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल है.पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री एस.एन. सोनी ने बताया कि मंत्री राकेश सिंह ने आज पर्यावरण […]

You May Like