इंदौर: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाने का नहीं बल्कि उसके सम्मान का मुद्दा है. भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष नई परिपाटी डाल रहे हैं कि ईमानदार है तो हाथ उठाएं? भ्रष्ट्राचार की जनक कांग्रेस है और जनता ने इसलिए उन्हें घर बैठा दिया है.उक्त बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज पत्रकारों से बातचीत में कही. कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वंदे मातरम को लेकर भाजपा पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया था.
साथ ही पटवारी ने भ्रष्टाचार पर चुनौती देते हुए कहा था कि प्रदेश का एक भी मंत्री ईमानदार हो, तो हाथ उठाकर कहे. मैं उसका जवाब सबूत सहित दूंगा. पटवारी के बयान को लेकर आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा में जवाब दिया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् को लेकर दो पार्षदों पर कार्रवाई नही की और अनुशासन समिति जांच करेगी, यह कहा है. कांग्रेस की अनुशासन समिति क्या जांच करेगी, यह तो कांग्रेस ही बता सकती है. दोनों पार्षदों ने अलग अलग राष्ट्रगीत को लेकर क्या कहा, आप जानते हैं
