कॉलेज में विकसित भारत : विजन 2047 विषय पर वेबीनार का आयोजन

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय में विकसित भारत : विजन 2047 शीर्षक पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मथुरा प्रसाद, अतिरिक्त संचालक, नर्मदा पुरम संभाग भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. किशोर जॉन, प्राचार्य, अग्रणी महाविद्यालय रायसेन तथा विशेष अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू उपस्थित रहे।

वेबीनार में विषय-विशेषज्ञों के रूप में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रोफेसरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए।

Next Post

खरगापुर में भैंस के बच्चे का धड़ मिलने से हड़कंप

Thu Nov 20 , 2025
खरगापुर। नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब भैंस के बच्चे का सर धड़ से अलग देखने को मिला इतना ही नही एक बोरी में उसके चारों पेरों के टुकड़े-टुकड़े एवं एक पेटी में मांस मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची […]

You May Like