भोपाल में बदल रहा दीवारों के रंगों का ट्रेंड, डार्क शेड्स की जगह लाइट कलर्स की बढ़ी पसंद

भोपाल:घरों की दीवारों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अब लोगों की रंगों को लेकर पसंद बदल रही है। पारंपरिक सफेद, क्रीम और गुलाबी रंगों के साथ अब बेज, सेज ग्रीन, लाइट येलो, लाइट ग्रीन और पेस्टल कलर्स का क्रेज बढ़ रहा है। खासकर नई जनरेशन डार्क शेड्स के बजाय हल्के और सुकून देने वाले रंगों को प्राथमिकता दे रही है।
पेंट दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक इन दिनों लाइट शेड्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं। डार्क कलर्स का इस्तेमाल भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन अब इन्हें ज्यादातर एक दीवार को हाईलाइट करने के लिए चुना जा रहा है। बाकी दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पेंट की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
इंटीरियर डिजाइनर अमन भूरिया, लक्ष्मी इंटीरियर डिजाइन के अनुसार, बेज, सेज ग्रीन और अर्थी टोन जैसे प्राकृतिक रंग इन दिनों ट्रेंड में हैं। लाइट और पेस्टल शेड्स छोटे कमरों को बड़ा, खुला और रोशन दिखाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, मॉडर्न और मिनिमलिस्ट लुक की बढ़ती पसंद भी इन रंगों की लोकप्रियता की एक वजह है।
बजट में स्टाइलिश लुक देने का तरीका
पेंट की बढ़ती कीमतों के बीच लोग घर को आकर्षक बनाने के लिए नए विकल्प अपना रहे हैं। इंटीरियर डिजाइनर के मुताबिक, अब एक्सेंट वॉल कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसमें लिविंग रूम की किसी एक दीवार पर प्रीमियम कलर या टेक्सचर पेंट कराया जाता है, जबकि बाकी दीवारों पर बजट-फ्रेंडली न्यूट्रल शेड्स रखे जाते हैं। इसके अलावा, दीवारों को स्टाइलिश लुक देने के लिए पीवीसी लूवर्स जैसे विकल्प भी अपनाए जा रहे हैं।
कुल मिलाकर, घरों की दीवारों पर अब हल्के रंगों, प्राकृतिक शेड्स और स्मार्ट कलर कॉम्बिनेशन का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग खूबसूरती के साथ बजट का भी ध्यान रख रहे हैं, ताकि कम खर्च में घर को मॉडर्न और आकर्षक लुक दिया जा सके।

Next Post

चीनी, चावल के भाव चढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में मंगलवार को भी तेजी रही। चीनी के साथ चावल के भाव भी चढ़ गये। गेहूं में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में घटबढ़ रही। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत […]

You May Like

Play sound