ग्वालियर के हजारों युवा ‘नमो युवा रन’ में दौड़ेंगे आज

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘नमो युवा रन’ 21 सितंबर रविवार को प्रातः 6.30 बजे एलएनआईपी रेसकोर्स रोड से प्रारंभ होगी। इस दौड़ में प्रथम पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार की राशि 5100 रुपये है। इसके अलावा 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत 21 सितंबर को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस नमो युवा रन’ में ग्वालियर के हजारों युवा शामिल होंगे। यह नमो युवा रन प्रातः 6.30 बजे एलएनआईपी से प्रारंभ होगी। इस दौड़ में प्रथम पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार की राशि 5100 रुपये है। इसके अलावा 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Next Post

शक्ति प्रदर्शन: किसानों,युवाओं और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

Sat Sep 20 , 2025
राजगढ़। शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा. इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि प्रदेश एवं […]

You May Like