दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत में तूफ़ान तापह के लिए स्तर-4 की चेतावनी जारी

हाइको, 07 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हेनान में इस वर्ष के 16वें तूफान तापह के लिए रविवार सुबह आठ बजे स्तर-4 की चेतावनी जारी की गयी।

हेनान प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने कहा कि आज सुबह सात बजे तूफान तापह का केंद्र दक्षिण चीन सागर के ऊपर 445 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था तथा इसके केंद्र के निकट अधिकतम 23 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हवायें चल रही थीं।

तूफान तापह के 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे तीव्र होने का अनुमान है। आज दोपहर तक एक भीषण उष्णकटिबंधीय तूफ़ान के रूप में इसके मध्य एवं पश्चिमी ग्वांगडोंग के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने और झुहाई तथा झानजियांग शहरों के बीच जमीन से टकराने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ज़मीन पर पहुंचने के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होती जाएगी।

तूफान के प्रभाव में आज दिन में किओन्गझोउ (हैनान) जलडमरूमध्य और बेइबू खाड़ी में तेज पूर्वी हवाएं चलेंगी। चीन में चार स्तरीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसमें स्तर 1 सबसे गंभीर प्रतिक्रिया प्रणाली है।

Next Post

रोड शो के दौरान जीतू पटवारी ने उठाया खाद संकट का मुद्दा

Sun Sep 7 , 2025
दमोह। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को भोपाल से दमोह पहुंचे। बांसा तारखेड़ा से उनका जोरदार स्वागत हुआ और शहर भर में रोड शो करते हुए वे आशीर्वाद गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानियों को लेकर बोरी रखकर अपनी बात रखी। […]

You May Like