बैंक के अंदर महिला के बैग से नगद 22 हजार रूपये की चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

ग्वालियर। तानसेन रोड स्थित बैंक के अन्दर से एक महिला के बैग से 22 हजार रूपये चोरी हो गये। यह घटना तानसेन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई है। जब महिला कैश काउंटर पर रूपये जमा कराने के लिये लाइन में खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीडि़ता सपना सेंगर 37, पत्नी अनिल सेंगर भंवर सिंह का बाड़ा घासमंडी की निवासी है। दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने एकाउंट में 22 हजारन रूपये जमा करने के लिये बैंक पहुंची थी। कैश काउंटर की लाइन में खड़े होकर वह मोबाइल पर बात कर रही थी।

क्या है घटनाक्रम

इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक अज्ञात चोर ने उनके कंधे पर टंगे बैग से 22 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। महिला ने अपना मोबाइल निकालने के लिए बैग खोला था और मोबाइल निकालने के बाद बैग चैन लगाना भूल गई थी, जिसका फायदा चोर ने उठाया। फोन काटने के बाद जब महिला ने अपना मोबाइल वापस बैग में रखने लगी तो उन्हें अपने बैग में रखी नकदी गायब मिली। नकदी गायब का पता चलते ही उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक में लगे कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें एक चोर महिला के बैग से नकदी चुराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया है कि तानसेन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने आयी एक महिला के बैग में रखे कैश को चुराकर ले गये है। महिला की शिकायत पर जब बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो उसमें एक चोरी करते हुए कैद हुआ है। महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Next Post

हिमालय क्षेत्र में मजबूती, चीन के साथ संतुलन के लिए जरूरी है भूटान के साथ संपर्क का विस्तार

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की भूटान यात्रा और थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से उनकी वार्ता दोनों देशों के बीच परंपरागत रूप से प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों से बढ़ कर महत्व रखती है। भारत द्वारा पश्चिम बंगाल और असम से होकर भूटान […]

You May Like