श्योपुर में निकला आरएसएस का कौमुदी पथ संचलन

श्योपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष का आगाज किया है। मेला मैदान में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में संघ के प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।सेठिया ने पंच प्रण की विस्तृत जानकारी दी। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। उन्होंने समाज में विभेद के विरुद्ध विमर्श को संघ का मूल उद्देश्य बताया।

कार्यक्रम के बाद कौमुदी पथ संचलन का आयोजन हुआ। मेला मैदान से प्रारंभ हुआ यह संचलन पुराना बस स्टैंड से होते हुए बड़ौदा रोड पहुंचा। स्वयंसेवक घोष वाद्य की थाप पर गणवेश में मार्च करते दिखे। संचलन पुल दरवाजा, गणेश बाजार, मुख्य बाजार और गांधी पार्क से होकर श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर क्षेत्र तक पहुंचा।

Next Post

फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा कर जमीन की अपने नाम, किसान ने की आत्महत्या

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर: रिठौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के कार्यालय में आवेदन दिया है कि उनकी जमीन रिठौरा कला के पास है जहां पर कुछ दलालों के कहने पर फरियादी के पिता ने 100000 रुपए एडवांस लेकर 12 विश्वा जमीन की लिखा पड़ी की […]

You May Like