ग्वालियर: रिठौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के कार्यालय में आवेदन दिया है कि उनकी जमीन रिठौरा कला के पास है जहां पर कुछ दलालों के कहने पर फरियादी के पिता ने 100000 रुपए एडवांस लेकर 12 विश्वा जमीन की लिखा पड़ी की थी लेकिन फरियादी के पिता अनपढ़ होने के कारण कुछ समझ नहीं पाए और पिंटो पार्क के रहने वाले रवि सिंह, मातबर सिंह गुर्जर ने धोखाधड़ी करके एक बीघा के स्टांप पर अंगूठा लगवा लिया।
पिता को कुछ चेक दिए गए थे जो कि बाद में गुंडागर्दी करके छीन लिए गए जिससे आहत होकर फरियादी के पिता ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुरानी छावनी पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और फरियादी के परिवार को आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आज उन्होंने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर न्याय की गुहार लगाई है।
