सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र स्थित बैरासिटी कंपनी परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय आशीष साहू नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि आठ माह पहले कंपनी के ठेकेदार व अधिकारियों ने उसे मजदूरी के काम से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह दोबारा नौकरी पाने के लिए कंपनी के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था। मांग पूरी न होने पर जान देने की धमकी देते हुए उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया। बता दें, जिले में बीते चार महीनों में टावर पर चढ़ने की यह 16वीं घटना है, जो प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।
Next Post
सेमरी गांव में चोरों का धावा, घर से उड़ाए लाखों के जेवर-नकदी
Fri Sep 11 , 2026
सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनिया के सेमरी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए लाखों के आभूषण और नकदी पार कर दी। गांव निवासी इंदल पाण्डेय की गुरुवार सुबह जब नींद खुली तो घर का सामान जहां-तहां बिखरा […]

You May Like
-
11 months ago
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा