भोपाल: राजधानी में आईजी इंटेलिजेंस डॉ आशीष लूट का शिकार हो गए. शहर के चार इमली में लुटेरे आईपीएस का मोबाइल छीनकर फरार हो गए. लुटेरों की हिम्मत इतनी की इस इलाके में प्रदेश सरकार कई मंत्रियों के सरकारी निवास है. इसके बावजूद भी अज्ञात लूटेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए अधिकारी का फोन लूटा. जानकारी के अनुसार आईजी डॉ आशीष अपनी पत्नी के साथ जब घूमने निकले थे.
इसी दौरान तीन बाइक सवार लुटेरे हाई सिक्योरिटी जोन चार इमली इलाके में वारदात को अंजाम दिया. लूटेरे उनका मोबाइल छींनकर भागने में भी सफल रहे. कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से जाते हुए लुटेरों ने चुना भट्टी क्षेत्र में मोबाइल को बंद किया. मामले की जानकारी सामने आने पर क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
