
नई दिल्ली: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली 10 नवंबर के बाद करने की अपील की है। संगठन के अनुसार रैली से दिवाली के पीक सीजन में 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है, क्योंकि रामलीला मैदान के 5 किमी दायरे में चांदनी चौक, सदर बाजार, कनॉट प्लेस जैसे 20 बड़े बाजार हैं। व्यापारियों का दावा है कि अक्टूबर में रैलियों और रास्ते बंद होने से दिल्ली में पहले ही करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। CAIT के मुताबिक 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर 75,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। रैली SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बुलाई गई है।
