
सारनी। शहर में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (27 फरवरी से 1 मार्च) हाईस्कूल प्रीमियर लीग का शुभारंभ, इस आयोजन में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया है कुल 15 मैच खेले जाएंगे, आई पी ल की तर्ज पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के उदघाटन के अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट तिरुपति अरोलू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव भाई सन्नी अरोलू, एवं हेमन्त धोटे पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सारनी, यमल शर्मा ने अतिथि के रूप में इस टूर्नामेंट का पूजन अर्जन एवं रिबन काटकर आगाज किया शुभारंभ मैच दामाडे लायन विरुद्ध द लाइंस किंग के बीच हुआ इस मैच में थे लायन किंग विजेता रही , दूसरा मैच रेड डायमंड वर्सेस सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया जिसमें रेड डायमंड ने मैच जीता, तीसरा मैच थंडर स्ट्राइकर वर्सेस वेदांत इलेवन के बीच हुआ इसमें थंडर स्ट्राइकर ने मैच को आसानी से अपने पक्ष में किया, दिन का चौथा मैच दमाड़े लायन और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया। जो कि पहले ट्राई हो गया फिर सुपर ओवर खेला गया जिसमें दामाडे लायन ने जीत हासिल की। दिन का आखिरी मैच द लाइंस किंग और थंडर स्ट्राइकर के बीच खेला जा रहा है
इस टूर्नामेंट मे अहम योगदान देने में समिति के लखबीर डोंगरे, महेश डोंगरे, हेमन्त धोटे, रवि कौशिक राजेश मालवीय, साजिद खान,हितेन सिंदूर , रवि सिंदूर, गुलशन डोंगरे, अरुण बंछोर,गगन , राधे चौकीकर, सावन सिंदूर, अजय नागले, हर्ष, बंटी, संतु, गगन भौरपी, शफात खान, शक्ति सिंदूर, विक्की मालवीय, मनीष चंद्रवंशी, हितेश सिंदूर, शैलेश भूमरकर, साहिल, संदीप ध्रुवे,एवं अन्य सदस्यों का सहयोग मिला।
