जांच के बाद अंतत: लीलावती अस्पताल सील किया

नरसिंहगढ़। शहर में संचालित लीलावती अस्पताल को मंगलवार को सील कर दिया गया. देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंच उसे सीलबंद करने की कार्रवाई की. पूर्व में अस्पताल में लापरवाही पूर्वक किए गए इलाज से मरीजो की हुई मौत के मामले में विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए अस्पताल को बंद करवाया. इस दौरान ने नियम विरूद्ध अस्पताल संचालन पर प्रबंधन पर भी कार्रवाई की बात कही है.

कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ डॉ शेख जलालुद्दीन , सीबीएमओ आर के अहिरवार, तहसीलदार सुनीता देहरवाल, थाना प्रभारी गुंजा सोलंकी, एसआई अभय सिंह सहित विभागीय टीम मौजूद रही.

महिला की मौत पर हुआ था हंगामा

लीलावती अस्पताल में लगातार गड़बडियों की शिकायते मिल रही थी. कुछ माह पूर्व पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुई महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने लापरवाही पूर्वक इलाज के आरोप लगाए थे. जिसकी स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियो से शिकायते की गई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंच अस्पताल में छानबीन करते हुए जांच प्रतिवेदन तैयार किया था.

इसी की जांच में अस्पताल में कमियां मिलने पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन ने जो जानकारीयां स्वास्थ्य विभाग को दी थी वह भी सही नही थी. इन्ही सब कमियों को दृष्टिगत करते हुए मामले में कार्रवाई की गई.

लैब, क्लीनिक की भरमार

देखने में आया है कि शहर में लगातार निजी अस्पताल, लैब और क्लीनिक खुल गए है. जिन पर भी आए दिन गलत जांच रिर्पोट देने और मरीजों का लापरवाहीपूर्वक ईलाज किए जाने के मामले सामने आ रहे है. ऐसे में जिम्मेदार नागरिको ने फर्जी तरीके से संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानो की भी जांच की मांग उठाई है.

लीलावती अस्पताल में पूर्व में मरीज की हुई मौत और अन्य मामलों की जांच के आधार पर अस्पताल को सील किया गया है. जल्द ही अन्य संस्थानों की भी जांच की जाएगी.

-आरके अहिरवार, बीएमओ नरसिंहगढ़

Next Post

युवाओं का कृषि पाठ्यक्रम और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़ाने में सहयोग करे भारतीय किसान संघ: सीएम डॉ यादव 

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं का कृषि पाठ्यक्रमों और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़े, इसके लिए भारतीय किसान संघ द्वारा भी सहयोगी भूमिका का निर्वहन हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारियां देने, उन्नत उपकरणों […]

You May Like