दमोह स्टेशन पर एक घंटे चली तलाशी, नहीं मिला सांप

जबलपुर: जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी-3 कोच में सांप दिखाई देने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रविवार देर रात ट्रेन के दमोह स्टेशन पहुंचते ही यात्री ने कोच में सांप होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ, जीआरपी और रेल कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया गया।

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन के रुकते ही सपेरों ने बीन बजाकर कोच में सांप की तलाश शुरू की। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने भी पूरे कोच की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद भी सांप का पता नहीं चला। बाद में ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को करीब एक घंटे तक असमंजस और परेशानी का सामना करना पड़ा। सांप नहीं मिलने और कोच सुरक्षित होने का भरोसा होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली

Next Post

सेन्दुरा, खोखरा तथा रामपुर नैकिन में मतदान कल

Mon Sep 28 , 2026
सीधी : पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले में 29 सितम्बर को मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्दुरा एवं जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा में सरपंच पद के लिए तथा जनपद पंचायत रामपुर […]

You May Like