
रतलाम। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए इस बार ऑनलाईन वोटिंग हुई थी। इसके बाद गुरूवार को परिणाम घोषित हुए। इसमें रतलाम जिले में मयंक जाट ने एक बार फिर जीत हासिल की।
रतलाम में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु दो दावेदार थे। मयंक जाट व रवि कुमार । इस चुनाव में दूसरी बार निर्वाचित हुए है मयंक जाट को 9 हजार 523 वोट मिले है। वहीं रवि कुमार को 1 हजार 969 वोट मिले हैं। मयंक जाट पूर्व में महापौर प्रत्याशी रहे है और वर्तमान में वही जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष है। रवि कुमार आलोट विधानसभा के बड़ावदा ब्लॉक के गाव पाताखेड़ी के सरपंच है । वहीं शहर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सैय्यद उसद निर्विरोध अध्यक्ष बने। तथा शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्ष के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र सिंह सेजावता निर्वाचित हुए हैं। देवेन्द्र सिंह सेजावता को 1 हजार 696 वोट प्राप्त हुए है। सेजावता को मयंक जाट का समर्थन प्राप्त था। इनके सामने अनिल कटारिया को 615 वोट मिले हैं। रतलाम ग्रामीण में चार ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव में 3 ब्लॉक रतलाम ग्रामीण ब्लॉक में ओपी प्रजापत, नामली ब्लॉक में अरुण जाट व मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष पद सोनू गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एक ब्लॉक बिलपांक में बलराम परमार निर्वाचित हुए है ।
अंतिम चुनाव 2020 में हुए थे
इस बार युवा कांग्रेस की चुनाव पक्रिया ऑनलाईन वोटिंग के माध्यम से हुई। चुनाव पक्रिया एक महीने से चली। उम्र दायरे के अनुसार 18 से 35 वर्ष के कोई भी व्यक्ति सदस्य बनेगा। फिर तत्काल वोट भी कर सकते हैं। एक सदस्य 6 वोट करे थे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव पिछली बार 2020 में हुए थे।
