दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद जब में वित मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करने के लिए खड़ा हुयी, तो भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोदी -मोदी के नारे लगाए और मेज थपथपा कर उनका अभिवादन किया। श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025 -26 के लिए 01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा। बजट में बुनियादी ढांचा के विकास के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस राशि का उपयोग सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने 27 साल बाद मंगलवार को अपना पहला बजट पेश किया

Next Post

शेयर बाजार में उछाल

Tue Mar 25 , 2025
मुंबई 25 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई देशों को संभावित टैरिफ में छूट दिए जाने के संकेत से स्थानीय स्तर पर हुइ चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 757.31 अंक की […]

You May Like