मुंबई 25 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई देशों को संभावित टैरिफ में छूट दिए जाने के संकेत से स्थानीय स्तर पर हुइ चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में लंबी छलांग लगाई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 757.31 अंक की छलांग लगाकर 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 78,741.69 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 211.25 अंक उछलकर 23,869.60 अंक पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 312 अंक की मजबूती के साथ 78,296.28 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद ही 78,741.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 93 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23,751.50 अंक पर खुला और शुरुआती सत्र में 23,869.60 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। हालांकि खबर लिखे जाने तक ऊंचे भाव पर बाजार में मुनाफावसूली के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
Next Post
प्रमुख मुद्राओं में गिरावट
Tue Mar 25 , 2025
मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आज गिरावट का रुख रहा। थॉमस कुक की ओर से जारी सांकेतिक मुद्रा दरें और ट्रैवलर्स चेक खरीद और बिक्री दरें इस प्रकार हैं : मुद्राएं……………….क्रय……………………विक्रय यूएई दिरहम………… 21.2059………. 24.7774 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर……..48.9889…….56.6849 बांग्लादेश टका………..0.76437 बहरीन दीनार………..211.1223………242.3814 कनाडाई डॉलर……….54.4104……….63.3623 स्विस फ्रैंक………….88.2258………….103.6358 चीनी […]

You May Like
-
4 weeks ago
घर से सारा सामान, जेवरात एवं पैसा उड़ा ले गए चोर
-
4 months ago
चार राज्यों में पड़ताल के बाद जमातियों को छोड़ा गया
